Breaking News

पांच साल तक पड़ोसी की ब्लैकमेलिंग झेलती रही महिला, जब हद पार हुई तो उठाया बड़ा कदम!

 

उज्जैन में एक शख्स ने डरा-धमकाकर अपनी पड़ोसन से संबंध बनाए.  महिला ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करवाया.  मामला नागदा थानाक्षेत्र का है. पुलिस ने बताया- नागदा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को घर के पास रहने वाला जितेंद्र बैरागी नामक व्यक्ति कई वर्षों से परेशान कर रहा था. जितेंद्र ने पांच साल पहले खाचरोद रोड पर महिला को बहला-फुसलाकर नशे की हालत में अनैतिक कार्य किया था और उसके कुछ फोटो और वीडियो बनाए थे.

इसके बाद से ही जितेंद्र महिला को लगातार ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था. जितेंद्र ने महिला को ब्लैकमेल कर लगभग दो लाख रुपये वसूले लिए थे. महिला की रिपोर्ट पर तुरंत नागदा थाना पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को अरेस्ट कर लिया. पीड़िता ने बताया- जब मैं जितेंद्र को रुपने नहीं देती तो वो मेरे घर के बाहर आकर मेरे ही कुछ अश्लील फोटो फेंक जाता. ऐसा उसने एक दो बार नहीं बल्कि कई बार किया. ऐसा करने से महिला और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब हो रही थी. इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई और पुलिस ने तुरंत इस पर कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. फिर उसे जेल भेजा गया. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. महिला का कहना है कि वो पांच साल तक ब्लैकमेल होती रही. लेकिन जब आरोपी ने हद ही पार कर दी तो उसने पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई.

About NW-Editor

Check Also

उज्जैन: फर्नीचर कारीगर ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम

उज्जैन में फर्नीचर निर्माता के आत्मदाह करने का वीडियो सामने आया है। करीब 80% झुलसने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *