Breaking News

सोना छू गया 1.33 लाख, चांदी की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया

सोना के दाम में आज यानी 15 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। 10 ग्राम सोने की कीमत 732 रुपए बढ़कर 1,33,442 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले यह 1,32,710 रुपए पर था।

वहीं, चांदी के दाम में गिरावट है। 2,958 रुपए गिरकर 1,92,222 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले यह 1,95,180 रुपए पर थी।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए करते हैं।

इस साल सोना और चांदी महंगे हुए
इस साल अब तक सोने की कीमत 57,280 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,33,442 रुपए हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 1,06,205 रुपए बढ़ गया। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए थी, जो अब 1,92,222 रुपए हो गई है।

सोने में तेजी के प्रमुख कारण:

  1. जियोपॉलिटिकल तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।

  2. रिजर्व बैंक की खरीदारी – चीन और अन्य देश अपने रिजर्व में सोना भर रहे हैं, जिससे मांग बढ़ रही है।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें:

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें – हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड लें।

  2. कीमत क्रॉस चेक करें – दिन और कैरेट के हिसाब से कीमत कई विश्वसनीय सोर्सेज से चेक करें।

About NW-Editor

Check Also

जंतर-मंतर पर वर्दी में प्रदर्शन करने वाले सिपाही शेर सिंह निलंबित, विभाग ने शुरू की कार्रवाई

नई दिल्ली/देहरादून। जंतर-मंतर पर वर्दी पहनकर प्रदर्शन करने और सार्वजनिक रूप से इस्तीफे से जुड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *