Breaking News

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में आया नया मोड़, तलाक की अर्जी वापस लेने पहुंचीं कोर्ट में सुनीता

मुंबई: अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। बुधवार को उन्हें बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया।

गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। उनके मुताबिक, अब दोनों के बीच स्थिति सामान्य है और सब कुछ ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने पिछले दो वर्षों के घटनाक्रम को मुश्किल दौर बताया।

कोर्ट से बाहर निकलते समय सुनीता और उनके बेटे यशवर्धन को पैपराजी ने घेर लिया। जब उनसे कोर्ट में हुई कार्रवाई के बारे में सवाल किया गया तो यशवर्धन ने जवाब देने से इनकार करते हुए कहा, “कुछ नहीं हुआ। जाने दीजिए।” इसके बाद वह अपनी मां को कैमरों से बचाते हुए कार तक लेकर गए।

कार में बैठने से पहले सुनीता ने पैपराजी से कहा, “बर्थडे मनाने गए थे।” इसके बाद वह बेटे के साथ कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं।

दिसंबर 2024 में दाखिल की थी तलाक की अर्जी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी। बाद में सामने आया कि याचिका हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13(1)(i), 13(1)(ia) और 13(1)(ib) के तहत दायर की गई थी। इसमें क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे आरोपों का उल्लेख किया गया था।

हालांकि, अब अर्जी वापस लिए जाने के बाद दोनों के रिश्ते में सुलह की संभावना जताई जा रही है।

कोमल रानी को लेकर भी हुआ था विवाद

पिछले दिनों गोविंदा के अपनी आगामी फिल्म की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने के बाद सुनीता ने उनके रिश्ते और अभिनेत्री को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने गोविंदा की कम उम्र की अभिनेत्री के साथ तस्वीरों पर नाराजगी जताई थी।

सुनीता की टिप्पणियों के बाद गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उनसे अपनी सीमाओं में रहने की बात कही थी। उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस का बचाव करते हुए कहा था कि किसी कलाकार को उसकी आर्थिक स्थिति या पृष्ठभूमि के आधार पर अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।

1987 में हुई थी दोनों की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी। गोविंदा के करियर को देखते हुए दोनों ने करीब दो साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था। बाद में बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उनकी शादी की जानकारी सामने आई।

दोनों का एक बेटा यशवर्धन आहूजा भी है, जो जल्द ही फिल्मों में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं बेटी टीना आहूजा अभिनय के क्षेत्र में पहले ही डेब्यू कर चुकी हैं।

About NW-Editor

Check Also

संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, बोलीं- कई बार रिजेक्ट हुई, पहचान बनाने के लिए करनी पड़ी कड़ी मेहनत

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए बताया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *