फतेहपुर। हुसैनगंज स्थित जय जगन्नाथ होंडा बाइक शोरूम का रविवार को हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
शोरूम के प्रोपराइटर ने बताया कि यहां होंडा कंपनी की सभी बाइक निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध रहेंगी। साथ ही बाइकों की सर्विसिंग के लिए ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सुविधा भी मिलेगी।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता संतोष तिवारी ने बताया कि शोरूम खोलने का उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों को उचित कीमत पर होंडा की बाइक उपलब्ध कराना है। उन्होंने बेटियों की शादी के लिए एक विशेष आकर्षक योजना भी शुरू की है। इसके तहत विवाह में उपहार के रूप में दी जाने वाली होंडा बाइक की खरीद पर उनकी ओर से विशेष छूट दी जाएगी। इसके अलावा जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को भी विशेष रियायत उपलब्ध कराई जाएगी।
उद्घाटन समारोह में ब्लॉक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, अवधेश यादव, प्रधान बड़कू सिंह, संतोष सिंह, राजू, बम लहरी, भोले शंकर तिवारी, शिवम सिंह चौहान, प्रशांत पटेल, अमित मौर्य, संजय सिंह, विक्रम सिंह, रमन द्विवेदी, गुलाब, दीपक शुक्ला, अजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
News Wani
