फतेहपुर। प्रेस क्लब ऑफ यूपी के लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर पत्रकार मोहम्मद शमशाद का साथी पत्रकारों ने फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के मान-सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
प्रेस क्लब ऑफ यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने मोहम्मद शमशाद पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर है। रविवार को प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिला कैंप कार्यालय, नवीन मार्केट में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मेराजुद्दीन महताब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर पत्रकारों ने मोहम्मद शमशाद को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमशाद ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनके मान-सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि वह सभी पत्रकारों को समान दृष्टि से देखते हैं, चाहे वे किसी भी अन्य संगठन से जुड़े हों। पत्रकारों के हर संघर्ष में वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने लगातार तीसरी बार उन पर विश्वास जताया है। इस भरोसे को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। पत्रकारों की समस्याओं और मांगों को लेकर जल्द ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा।
जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अन्य संगठनों की तर्ज पर जिला प्रशासन से मांग की जाएगी कि पत्रकारों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जाए। इससे पत्रकारों को अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिल सकेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बाबी ने किया।
इस मौके पर प्रयागराज मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, कोषाध्यक्ष इरफान काजमी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकीम अहमद, नितेश श्रीवास्तव, रामचंद्र सैनी, नफीस जाफरी, रवि सिंह, नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र, देवेंद्र कुमार सोनू, अलीक खान, छोटकू सविता, सगीर अहमद, हरीश कुमार संजय, सुनील गुप्ता, मोइन अहमद, हुसैन कोटी, सात्विक शुक्ला, सूर्या कुमार, मोहम्मद आरिफ, धीर सिंह, जगन्नाथ, मोईज अहमद, अहमद अली, वंदना मौर्य, विक्टर रॉबर्ट उर्फ साहिल, शारिब कमर अजमी, इरशाद उर्फ गुड्डू, शुएब जाफरी, बबलू सिंह, मोनू अहमद, नदीम जावेद, वीर सिंह, समद खान और राहतुद्दीन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
News Wani
