Breaking News

इंदौर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में 4 की मौत, आग में झुलसकर 2 की दर्दनाक मौत

महू: इंदौर के महू में दो कारों में टक्कर के बाद एक कार में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो लोग तो जिंदा जल गए। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन पर नांदेड़ ब्रिज पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ है। मानपुर से महू की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बेकाबू होकर डिवाइडर को पार कर गई। जो दूसरी ओर सामने से आ रही ओमनी कार से टकराकर पलट गई।

टक्कर के बाद ओमनी कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। स्विफ्ट कार सवार महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। इसमें सवार राहुल (25) और रवि (26) की मौत हो गई, दोनों ग्राम अंबापुरा बगवानिया के रहने वाले थे और आयशर वाहन चलाते थे।

मृतकों में पलक पिता अशोक सिंव्हल, उम्र 34 वर्ष, निवासी मानपुर, कमलेश पिता मोहन गुर्जर और रवीन्द्र शामिल हैं। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

ये तीन लोग हुए घायल

  • गोलू पिता सुखदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी धामनोद
  • चेतन पिता सुरेंद्र, उम्र 20 वर्ष, निवासी बसौड़ा धरमपुरी
  • संजय पिता मंगल सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी बगवाना

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बड़गोंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार में रखे पेंट से लगी आग:  बड़गोंदा थाना प्रभारी प्रकाश का कहना है कि हादसे में जो दो लोगों की जलकर मौत हुई है, वह मानपुर के रहने वाले हैं। ये इंदौर से मानपुर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। इनकी कार में पीछे पेंट रखा था, जिस कारण आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान जलने से दोनों की जान चली गई। चारों मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए महू ले जाया गया है।

About SaniyaFTP

Check Also

शुरू होने से पहले ही धंसा भारतमाला परियोजना का ब्रिज, 10mm सरिए और 4 इंच कॉन्क्रीट से बनी स्लैब; ठेकेदार पर मिट्टी डालकर मामला छिपाने का आरोप।

खंडवा : इंदौर से एदलाबाद तक बन रहे नेशनल हाईवे (भारतमाला परियोजना) पर खरगोन जिले के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *