मां से कहा ‘मुझसे गलती हो गई’,”अश्लील वीडियो की लत ने ली 22 वर्षीय युवती की जान”

 

एक हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां गंदे फोटो-वीडियो और ब्लैकमेलिंग ने एक और बलि ले ली है। 22 साल की एक लड़की ने खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। लड़की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और पैसा न देने पर वायरल करने की धमकी से आहत थी। पूरा मामला उत्तर प्रदेश से गोरखपुर का है। मौत से पहले उसने अपनी मां को ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। उसने अपने मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपनी मां से मांफी मांगते हुए कहा कि मां मुझसे गलती हो गई। मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है। अब और परेशान नहीं होना चाहती इसलिए जान दे रही हूं। ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने के बाद मां ने मोबाइल जांच की तब मौत की वजह सामने आई और भाई ने गोला थाने के अंतर्गत चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस तरह से ब्लैकमेल और धमकी की बात सामने आ रही है उससे साइबर जालसाजों के चंगुल में युवती के फंसने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उधर एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएगा।

About NW-Editor

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जिला कारागार में बंदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी, ₹50,600 की हुई बिक्री

गोरखपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को जनपद न्यायालय गोरखपुर में माननीय जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *