Breaking News

बिजनौर में बैंक के अंदर ब्लेड मारकर 1.40 लाख की चोरी, CCTV में कैद हुईं शातिर महिलाएं

कोतवाली देहात/बिजनौर – पंजाब नेशनल बैंक की कोतवाली देहात शाखा में रुपये जमा कराने आए एक व्यक्ति के बैग से शातिर महिलाओं ने ब्लेड मारकर 1.40 लाख रुपये उड़ा दिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव महमूदपुर भावता निवासी राजकुमार बैंक में 1 लाख 40 हजार रुपये जमा कराने पहुंचे थे। वह जमा पर्ची भरने के बाद लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे खड़ी दो महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर ब्लेड से उनका बैग काट दिया और उसमें रखी नकदी निकालकर चुपचाप बैंक से निकल गईं।
जब राजकुमार की बारी आई और उन्होंने बैग देखा तो नकदी गायब थी। उन्होंने तत्काल बैंक अधिकारियों को सूचना दी। बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां सामने आईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैंक आने वाले लोगों से भीड़भाड़ के दौरान अपने रुपये और सामान की विशेष निगरानी रखने की अपील की गई है।

About NW-Editor

Check Also

मटेरा विद्युत उपकेंद्र की समस्याओं को लेकर विधायक मारिया शाह ने अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र

बहराइच।मटेरा विधायक मारिया शाह ने मटेरा विद्युत उपकेंद्र के शंकरपुर फीडर से संचालित ग्राम भवनियापुर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *