Breaking News

दिल्ली में हलवाई को छत पर बांधकर पीटा, मिक्सर-ग्राइंडर से हाथ काटने की कोशिश; दो नाबालिग समेत आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपना दिया हुआ रुपया वापस मांगने पर एक व्यक्ति के हाथ ग्राइंडर से काटने का प्रयास किया गया। आरोपियों ने पीड़ित को रस्सी से बांध दिया और उसके दोनों हाथों पर ग्राइंडर से हमला किया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें भी लगी हैं। फिलहाल पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

वहीं पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस को पीसीआर के जरिए एक कॉल प्राप्त हुई। कॉल में बताया गया कि दिल्ली के विजय एन्क्लेव में कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति के हाथों को ग्राइंडर से काट दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल लोकेश गुप्ता, निवासी विजय एन्क्लेव (32 वर्ष) को राशि मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जहां से बाद में उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। लोकेश गुप्ता एक हलवाई और टेंट की दुकान चलाते हैं, जिनपर हमला किया गया।

आरोपी ने शादी में लगाया था उधार

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अजय पाल ने 20 अप्रैल को अपनी बेटी की शादी के लिए 2.5 लाख रुपये में किराए पर टेंट लिया था। कुल राशि में से लगभग 2 लाख रुपया बकाया था। जब लोकेश गुप्ता बकाया वापस लेने गया, तो आरोपी अजय पाल ने अपने 2-3 साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर ग्राइंडर से उसके दोनों हाथों को काटने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने सबूत जुटाए हैं और पीड़ित का बयान भी दर्ज कर लिया है। पीड़ित की मेडिकल जांच की गई, जिसमें पाया गया कि उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे गंभीर चोटें लगी हैं। इसके बाद पुलिस स्टेशन डाबरी में BNS की धारा 118(2)/127(2)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने पीड़ित पर हमला करने वाले आरोपी अजय पाल (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

जंतर-मंतर पर गूंजे जीत के नारे, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद बदला आंदोलन का माहौल

उपशीर्षक छात्रों ने राष्ट्रगान गाया, दो मिनट का मौन रखा; आंदोलनकारियों ने कहा- बाकी मांगें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *