Breaking News

फतेहपुर में युवती ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार

फतेहपुर। बिंदकी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर छेड़छाड़ और अभद्रता करने के आरोपियों को खजुहा चौकी पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के पास रहने वाले रुस्तम यादव ने घर पर उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने का प्रयास किया। पड़ोसियों की मदद से वह किसी तरह आरोपी से बच सकी। पीड़िता के मुताबिक, भागते समय आरोपी ने उसे जान-माल की धमकी भी दी।

घटना की शिकायत लेकर वह परिजनों के साथ खजुहा पुलिस चौकी पहुंची, जहां पुलिस की मौजूदगी में आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्रता की। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ बिंदकी थाने में तहरीर दी।

पीड़िता का आरोप है कि थाने से उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे दोबारा पुलिस चौकी भेज दिया गया। वहां पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से कथित सांठगांठ कर कार्रवाई करने के बजाय उस पर दबाव बनाया और उसकी शिकायत में बदलाव करवा दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अपनी मर्जी से नया शिकायती पत्र लिखवाकर उसे घर वापस भेज दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार उसे और उसके परिवार को गाली-गलौज करने के साथ ही जान-माल की धमकियां दी जा रही हैं। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानसिक तनाव से परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते 32 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *