Breaking News

“सूरजपुर में चोरी के शक में युवक की सरेआम बेइज्जती, सिर मुंडवाकर पहनाई गई जूतों की माला”

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भीड़ की बर्बरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने अमानवीय सजा दी। उसका आधा सिर मुंडवाकर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव का है, जहां कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर सोलर पैनल के केबल तार चोरी करने का आरोप लगाया गया था।  इसी शक के आधार पर गांव के कुछ लोगों ने उसे पंचायत में बुलाया। बताया जा रहा है कि, युवक अपनी पत्नी के साथ पंचायत में पहुंचा, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और युवक के साथ मारपीट करते हुए उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं, उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना के दौरान युवक की पत्नी को भी नहीं बख्शा गया। उसे भी जबरन साथ घुमाया गया और मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे गंभीर धमकियां दी गईं, यहां तक कि दुष्कर्म की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद पीड़ित युवक के पिता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि बेटे को बिना किसी ठोस सबूत के अपमानित किया गया और यह पूरी तरह गैरकानूनी है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *