Breaking News

“AAP में सियासी हलचल: राघव चड्ढा की रणनीति पर सवाल, 7 राज्यसभा सांसदों के बागी होने की चर्चा”

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने तय किया है कि हम राज्यसभा में आप के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए भाजपा में शामिल हो रहे हैं.” इस प्रेस कॉन्फ्रेंस संदीप पाठक और अशोक मित्तल मौजूद रहे.

आपको बता दें कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 हैं, जिसमें सात सांसद पंजाब और तीन सांसद दिल्ली से हैं. राघव चड्ढा ने कहा कि हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता भी उनके साथ हैं.

राघव चड्ढा ने कहा-“भाजपा में कर रहे हैं विलय”

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे.

  • राघव चड्ढा ने कहा कि, “पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे.”
  • बकौल राघव चड्ढा, “जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से हट गई है. अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है.”
  • राघव चड्ढा ने आगे कहा, “मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं. हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था.”

    संजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था कि ये स्थिति आएगी पर ये आई. 10 साल से इस पार्टी से मैं जुड़ा रहा और आज मैं AAP से अपने रास्ते अलग कर रहा हूं.”

    पंजाब सरकार को तोड़ने की साजिश

    • राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आप नेता और यूपी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.
    • संजय सिंह ने कहा कि “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है.”
    • संजय सिंह के मुताबिक, “पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है. पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है. ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया.”

      बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे राघव चड्ढा

      संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी. राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए. इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है.”

      संजय सिंह के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सूत्रों के मुताबिक राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने जा रहे हैं.

About NW-Editor

Check Also

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन: अभिजीत दीपके पहुंचे, नारों से गूंजा प्रदर्शन स्थल

दिल्ली का जंतर-मंतर आज एक सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई कॉकरोच जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *