Breaking News

रायसेन में क्रूरता की हद: बेटे के प्रेम विवाह पर 70 वर्षीय पिता को अगवा कर पिलाया यूरिन!

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और आरोप है कि उसे जबरन यूरिन पिलाया गया। यह घटना बेटे के प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश के चलते हुई बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित के बेटे ने विदिशा जिले की एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज होकर युवती के परिजन तड़के करीब 4 बजे बुजुर्ग के घर पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि 10 लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर बुजुर्ग को जबरन अपने साथ ले गए।

इसके बाद आरोपियों ने उसे राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में ले जाकर दोबारा पीटा और अमानवीय व्यवहार किया। घटना के बाद बुजुर्ग को घर के बाहर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित का कहना है कि उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार किया गया और वह बेहद सदमे में है। वहीं परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। रायसेन पुलिस ने राजगढ़ पुलिस से समन्वय कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, 60 घंटे से बरस रहे बादल; कई इलाकों में जलभराव, भोपाल में 2 दिन में 8 इंच पानी गिरा, नदियां आई उफान पर

मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। पिछले करीब 60 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *