Breaking News

सुबह सुबह रायपुर में हादसा: ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में बुझीं 13 ज़िंदगियाँ, कई ज़ख्मी

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में 13 लोगों को मौत हो गई है। वहीं 14 अन्य लोग घायल हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास ये हादसा हुआ। यहां एक छोटे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में करीब 13 लोगों की मौत हो गई। ये लोग चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग

इस मामले में रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया, “चटौद गांव से कुछ लोग छठी कार्यक्रम में शामिल होने बाना बनारसी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार रोड के पास हादसा हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”

 

About NW-Editor

Check Also

ओपी चौधरी का बड़ा बयान, राहुल गांधी की कमाई और खर्च पर छिड़ी बहस

रायपुर, छत्तीसगढ़। राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा नेता व छग के वित्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *