उद्योग व्यापार मंडल और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मिलकर करेंगे काम

 

फतेहपुर। व्यापारियों के उत्थान के लिए उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आपसी सहमति से दोनों संगठनों की संबद्धता को नया रूप देने का निर्णय लिया है। दोनों संगठन एक साथ मिलकर व्यापारी हित में काम करेंगे। प्रादेशिक संयोजक कमेटी में किशन मेहरोत्रा, केशवराम त्रिपाठी, महेंद्र गुप्ता, अनिल वर्मा, चंद्रप्रकाश बब्लू गुप्ता और प्रदेश महिला संयोजक सुनीता गुप्ता को मनोनीत किया गया है। जिला कमेटी की घोषणा करते हुए जिला अध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता, जिला मंत्री पद पर लवकुश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल वर्मा और सह कोषाध्यक्ष पद पर रायजादा अभिषेक को मनोनीत किया गया है। विनोद साहू को जिला संयुक्त महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा और जनपद की समस्त तहसीलों, कस्बों और ग्रामों में इकाइयों का गठन किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा कि दोनों संगठन मिलकर प्रदेश और जनपद के व्यापारियों की सच्ची सेवा करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *