Breaking News

“बाथरूम में जन्म, छत से फेंक दी गई मासूम… रोने की आवाज़ ने बचा ली सांसें”

जिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक नाबालिग मां ने अपनी नवजात बेटी को जन्म देने के बाद उसे मारने की कोशिश की। उसे अस्पताल की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना ने झंकझोर कर रख दिया है।

दरअसल, पूरा मामला रविवार का है। एक नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल के वॉशरूम में चुपचाप एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म देने के तुरंत बाद उसने पहले तो बच्ची का गला घोंटने की कोशिश की और फिर उसे अस्पताल की छत से नीचे फेंक दिया। गनीमत रही कि बच्ची कचरे पर गिरी और किसी तरह बच गई। बच्ची के रोने की आवाज सुन अस्पताल के कर्मचारी वहां पहुंचे तो बच्ची की हालत देख दंग रह गए। उसके गले पर गंभीर चोटें आई हैं। वे बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने ले गए। बच्ची की हालत अब सामान्य है। उसके गले में 5 टांके लगे हैं।

About SaniyaFTP

Check Also

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, 60 घंटे से बरस रहे बादल; कई इलाकों में जलभराव, भोपाल में 2 दिन में 8 इंच पानी गिरा, नदियां आई उफान पर

मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। पिछले करीब 60 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *