Breaking News

नवागंतुक एसपी ने पदभार ग्रहण के उपरांत कार्यलय की शाखाओं का किया निरीक्षण

 

-कार्यालय में जनसुनवाई कर जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को किया गया निर्देशित

बांदा। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई, इस दौरान आगंतुक लोगों की शिकायतें गम्भीरता से सुन उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं का निरीक्षण किया गया, इस दौरान उनके द्वारा जन शिकायत प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक शाखा, रिट शाखा, जांच शाखा, आंकिक शाखा आदि शाखाओं के अभिलेखों के रखरखाव, कार्य प्रणाली, शिकायत निस्तारण प्रक्रिया की गहनता से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *