– 99 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया मान
– रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाते बच्चे।
फतेहपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के परिणाम में अपना दबदबा कायम बनाए रखा। छात्र अर्पित ने 99 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी 98.2 प्रतिशत अंक, तीसरे स्थान पर आराध्या पटेल 98 प्रतिशत अंक पाए। सूर्य दुबे 97.8 प्रतिशत, दिव्यांशु रंजन 97.6, मोहम्मद अरबाब 97.4 प्रतिशत, हिमांशु प्रसाद 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉपर बने। विद्यालय का रिज़ल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रबंधिका रंजना सिंह ने हृदय से सभी छात्रों को बधाई दी। छात्रों को मुंह मीठा कराया। प्रिंसिपल जीपी मिश्रा ने भी हार्दिक बधाई दी। भविष्य में इसी प्रकार अपने ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

News Wani