Breaking News

नकल के लिए जुगाड़ का बाप! ऐसी जगह छिपाया मोबाइल कि टीचर भी रह गए हैरान

 

आगरा कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा चल रही है। मंगलवार को  योग एजुकेशन की परीक्षा हो रही थी। इस दौरान कुछ परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते हुए पकड़े गए। सचल दल ने इनसे पूछताछ की, तो पता चला कि ये लोग मोबाइल अंडरवियर में छुपाकर परीक्षा केन्द्र के अंदर ले आए थे।  आगरा कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की मदद से परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। इसके बाद सचल दल की टीम ने सभी परीक्षार्थियों के मोबाइल और कॉपी को बुक कर लिया है। बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी अपने अंडरवियर में मोबाइल छुपा कर ले गए थे। जिसकी वजह से उनके मोबाइल सचल दल की निगरानी में नहीं आए। इसके अलावा सचल दल ने परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर बच्चों द्वारा लाई गई नकल की कई पर्चियां भी जब्त की हैं।

About NW-Editor

Check Also

बच्चों की Instagram फीड में अश्लील Reel, मां का फूटा गुस्सा: 45 लाख फॉलोअर्स वाली इंफ्लुएंसर पर दर्ज हुई FIR

आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर परोसी जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *