Breaking News

धामपुर में किसान गोष्ठी: शुगर मिल ने गन्ना प्रबंधन और सट्टा सत्यापन को लेकर किसानों को किया जागरूक

धामपुर/बिजनौर – शुगर मिल की ओर से बिजनौर जोन के ग्राम हादरपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा एवं सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किसानों को गन्ना प्रबंधन एवं आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि वर्तमान में सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने सट्टे में अंकित बेसिक कोटा, कृषि योग्य भूमि, गन्ना क्षेत्रफल, पेड़ी व पौधा, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर सहित सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तत्काल संबंधित गन्ना पर्यवेक्षक के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि आगामी गन्ना आपूर्ति के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने किसानों से कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें, जिससे गन्ने की फसल को नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही किसानों से अक्टूबर माह की गन्ना बुवाई के लिए समय रहते खेत तैयार करने का भी आह्वान किया, ताकि निर्धारित समय पर बुवाई संपन्न हो सके।

बैठक में जोनल मैनेजर संदीप सहरावत, फील्ड स्टाफ एवं क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए महिला ने राज्य महिला आयोग व एडीजीपी से की शिकायत

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो  मंडावर (बिजनौर) क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर टीप निवासी पीड़ित महिला जाहिदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *