Breaking News

बिजनौर में खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी, नशे के ओवरडोज की आशंका

स्योहारा/बिजनौर – सहसपुर कस्बे के मोहल्ला सरायकला में मंगलवार सुबह एक खाली प्लॉट में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली थी कि मोहल्ला सरायकला स्थित एक खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान मोहल्ला शेखान निवासी शहनवाज (25) पुत्र जाहिद के रूप में कराई।
जांच के दौरान घटनास्थल से नशे में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए महिला ने राज्य महिला आयोग व एडीजीपी से की शिकायत

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो  मंडावर (बिजनौर) क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर टीप निवासी पीड़ित महिला जाहिदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *