Breaking News

बिजनौर के बढ़ापुर में जंगली हाथी का आतंक, किसानों की फसलें रौंदी, वन विभाग ने जंगल की ओर खदेड़ा

बढ़ापुर/बिजनौर – क्षेत्र के गांव छायली में पिछले कई दिनों से एक जंगली हाथी किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हाथी लगातार खेतों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने किसानों और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद हाथी को आबादी और खेतों से दूर जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और हाथी के दोबारा गांव में प्रवेश को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है

About NW-Editor

Check Also

चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए महिला ने राज्य महिला आयोग व एडीजीपी से की शिकायत

  न्यूज़ वाणी ब्यूरो  मंडावर (बिजनौर) क्षेत्र के ग्राम कुंदनपुर टीप निवासी पीड़ित महिला जाहिदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *