Breaking News

प्रशिक्षण से 2047 में भारत बनेगा विकसित देश: लोहारी

– वर्ग प्रभारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते जिला पंचायत सदस्य।
फतेहपुर। बिंदकी नगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय पंडित दीन दयाल महाप्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में वर्ग प्रभारी महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक पुष्पराज पटेल, सह संयोजक अपर्णा गौतम, पंकज त्रिवेदी, शरद श्रीवास्तव रहे। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने 36 घंटे का प्रशिक्षण लेने के उपरांत बताया कि मोदी जी का सपना 2047 में भारत को पूर्ण विकसित देश बनाना है। पार्टी की नीतियों के द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग का पूर्ण विकास होगा। भारत राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व वर्ग प्रभारी कमलावती द्वारा प्रशिक्षित जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा की नीतियों को नीचे तक ले जाने का कार्य करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विधायक विकास गुप्ता, राजेन्द्र पटेल, जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व विधायक धुन्नी सिंह, विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के साथ सभी पूर्व अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर बाबा से मारपीट

– कार्रवाई न होने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार – डीएम को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *