Breaking News

दिल्ली की बाल्मीकि बस्ती में भीषण आग: कई झुग्गियां चपेट में, दमकल की टीमें मौके पर जुटीं

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. इसी बीच देर रात दिल्ली के माता सुंदरी रोड इलाके में बनी झुग्गियों में आग लगने से हड़कंप मच गया. दिल्ली में तकिया काले खां इलाके में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे वाल्मीकि बस्ती की कुछ झुग्गियों में भीषण आग लग गई. झुग्गियों में आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया. इस दौरान आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख पूरे इलाके के लोग सहम उठे. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है. फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उन्हें 11 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी. आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बढ़ाई गईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. फिलहाल स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी.

About NW-Editor

Check Also

संसद मानसून सत्र में फिर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को एक बार फिर विपक्ष और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *