खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल मालिकों ने पुलिस की सरहना की

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के खोये हुए मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम भुजौली के रहने वाले 1.चन्दन पुत्र रामकिशोर, कस्बा बबेरु के रहने वाले 2- अखिलेश कुमार पुत्र शिवपूजन वर्मा, ग्राम धौसड़ 3- दिलीप कुमार पुत्र सत्यनारायण,ग्राम जौहरपुर 4-हरिनारायण सिंह पुत्र स्व0 रणवीर सिंह व 5-बिन्दा प्रसाद पुत्र रामऔतार निवासी अलीहा थाना बिसंडा बांदा द्वारा थाना तिन्दवारी पर अपने मोबाइल फोन के कहीं गिर जाने व काफी खोजबीन करने के बाद भी न मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । जिसके क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा सभी के मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । खोये हुए मोबाइल को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।

मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक थाना तिन्दवारी श्री राजेन्द्र सिंह राजावत
2. कां0 धर्मेन्द्र कुमार
3. क0ऑ0 पवन कुमार साहू
4. कां0 राजन दुबे शामिल रहे

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *