Smart Prepaid Meter: पहले मोबाइल नंबर को प्रीपेड मीटर से लिंक कराने के लिए व्यक्ति को बिजली दफ्तर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह काम घर बैठे चुटकियों में होगा.
Smart Prepaid Meter: क्या आप अपने मोबाइल नंबर को प्रीपेड मीटर से लिंक करने की कोशिश में लगे हुए हैं? ‘रिवाम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम’ (RDSS) के तहत, अधिकारी देश भर के अलग-अलग राज्यों में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम कर रहे हैं.
लोगों को जिन सबसे आम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उनमें से एक है अपने प्रीपेड मीटर को लिंक करना. पहले इसके लिए व्यक्ति को बिजली दफ्तर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह काम घर बैठे चुटकियों में होगा. यह ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से संभव है.
क्यों मोबाइल नंबर से लिंक करना है जरूरी?
स्मार्ट प्रीपेड मीटर को मोबाइल नंबर से लिंक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह बिजली विभाग और आपके बीच एक तरह से कम्युनिकेशन का काम करता है. अगर नंबर लिंक नहीं होगा, तो आपको पता नहीं चलेगा कि आपके मीटर में कितना बैलेंस बचा है. ऐसे में बिजली कटने का डर बना रहता है.
मोबाइल नंबर के लिंक होने से जब भी आपका बैलेंस कम होगा आपको SMS के जरिए अलर्ट भेज दिया जाएगा ताकि आप समय पर रिचार्ज करा सकें. इसके अलावा, बिहार-झारखंड जैसे कई राज्यों में इसके जरिए अब बिजली का बिल सीधे WhatsApp पर भेजा जा रहा है. मोबाइल नंबर लिंक कराने का एक और फायदा यह है कि अगर मीटर रीडर घर नहीं आते, तो आपको नंबर पर ही Consumption और बिल की सही जानकारी मिल जाती है.
ऑनलाइन अपडेट करने का तरीका
- सबसे पहले Play Store से बिजली विभाग का आधिकारिक ऐप जैसे कि Bihar Bijli Smart Meter या UPPCL Online को डाउनलोड करें.
- इसके बाद, अपनी कस्टमर ID के जरिए अकाउंट में लॉग इन करें.
- अब Profile Settings या Manage Account सेक्शन में जाएं.
- वहां मौजूद मोबाइल नंबर को एडिट और अपडेट करें.
- अगर पूछा जाए, तो नए नंबर पर मिला OTP डालें.
- इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका नंबर प्रीपेड मीटर से लिंक हो जाएगा.
- ध्यान दें, अलग-अलग ऐप्स में कुछ स्टेप्स अलग हो सकते हैं. हालांकि, आपको अपना नंबर अपडेट करने का ऑप्शन अपनी प्रोफाइल में ही मिलेगा.
बिजली विभाग के पोर्टल से
- आप अपने राज्य के बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं.
- Consumer Login करें.
- Manage Profile में जाकर Change Mobile Number का ऑप्शन चुनें और प्रॉसेस को पूरा करें.
कस्टमर केयर
आप बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर जैसे 1912 पर कॉल करके भी अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं. इसके लिए आपको अपना पुराना नंबर और मीटर नंबर बताना पड़ सकता है.
ऑफलाइन तरीका
आप अपने नजदीकी बिजली कार्यालय (Sub-divison Office) में जाकर एक एप्लीकेशन के साथ अपना पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड की कॉपी के साथ बिजली बिल की कॉपी जमा करें.
News Wani
