Breaking News

निशांत कुमार की सियासत में एंट्री: सम्राट कैबिनेट में कल लेंगे मंत्री पद की शपथ

पटना. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार सब सम्राट मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को होने वाले सम्राट कैबिनेट विस्तार में निशांत कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे. बताया जा रहा है कि निशांत कुमार को मना लिया गया है और अब वह सम्राट कैबिनेट में मंत्री के रूप में नजर आएंगे.
गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण: बता दें, राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. कैबिनेट विस्तार से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जेडीयू नेता संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड पहुंचे. जहां उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई. माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों के साथ-साथ निशांत कुमार को लेकर भी चर्चा हुई है. यह बैठक कैबिनेट विस्तार से पहले काफी अहम मानी जा रही है.
पिछले महीने नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद चर्चा थी कि उनके बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं. पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें इसके लिए मनाने की कोशिश भी की. लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, निशांत का कहना था कि बिना चुनाव जीते वे कोई बड़ा पद नहीं लेना चाहते. उनका मानना है कि पहले जनता के बीच काम करके अनुभव लेना जरूरी है. इसलिए उन्होंने तय किया कि वे पहले चुनाव लड़कर विधायक बनेंगे, उसके बाद ही बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके लिए वे करीब छह महीने तक जमीनी स्तर पर काम करेंगे और लोगों के बीच रहेंगे. लेकिन, बताया जा रहा है कि आखिरकार जेडीयू के दिग्गज नेताओं संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी समेत अन्य नेताओं ने निशांत कुमार को मना लिया. बता दें, इन दिनों निशांत बिहार के अलग-अलग इलाकों का दौरा भी कर रहे हैं. निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू में शामिल हुए थे.

About NW-Editor

Check Also

Fuel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल-डीजल के दामों में 91 पैसे की बढ़ोतरी

 नई दिल्ली। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच, देश में एक हफ्ते के अंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *