Breaking News

अब इलाज की चिंता नहीं: फतेहपुर में शिक्षकों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड, सीएम योजना का शुभारंभ

– शिक्षकों का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा तो शिक्षा व्यवस्था और मजबूत बनेगी: कृष्णा
– शिक्षक को हेल्थ कार्ड देतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ रविवार को विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास कृष्णा पासवान ने अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित कर योजना की औपचारिक शुरुआत की।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है और राज्य सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी तथा उच्च शिक्षा विभाग की टीम की सराहना करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया। संचालन एवं समन्वय डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, महाविद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *