Breaking News

एक साल से घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पानी, चूरामन खेड़ा पेयजल योजना का विधायक जैकी ने किया औपचारिक लोकार्पण

– जल ही जीवन है, हर बूंद बचाना हम सबकी जिम्मेदारी: जैकी
-पेयजल योजना का लोकार्पण करते विधायक जय कुमार सिंह जैकी।
फतेहपुर। जल जीवन मिशन के तहत विकास खंड मलवां की ग्राम पंचायत चूरामन खेड़ा में भव्य जल अर्पण कार्यक्रम एवं पेयजल योजना के लोकार्पण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने योजना का लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के महत्व और जल संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि चूरामन खेड़ा पेयजल योजना पिछले एक वर्ष से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और इसके माध्यम से ग्रामीणों को नियमित रूप से क्लोरीनयुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल से जलजनित बीमारियों पर अंकुश लगेगा, लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा और इलाज पर होने वाला अनावश्यक खर्च भी बचेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है, इसलिए पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण जरूरी है। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देकर भू-जल स्तर को सुरक्षित रखना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी से अपने स्तर पर जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने का आह्वान किया। विधायक ने योजना के गुणवत्तापूर्ण संचालन पर संतोष जताते हुए अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम, निर्माणदायी संस्था तथा जल जीवन मिशन की पूरी टीम के कार्यों की सराहना की। योजना के सफल संचालन से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और लोगों ने इसके लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम ने ग्रामीणों को जल सारथी मोबाइल ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि ऐप के माध्यम से जिले की पेयजल परियोजनाओं का विवरण, संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर तथा सुझाव एवं शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड करने की अपील की। कार्यक्रम में सहायक अभियंता विक्रांत सिंह, अवर अभियंता उज्जवल कुमार, जिला समन्वयक राजमुनि यादव, डीपीएम टीपीआई कृष्ण कुमार खरे, आईएसए कोऑर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चंदेल, जीआईएस जितेंद्र, कंस्ट्रक्शन एजेंसी से प्रदीप सिंघल एवं गौरव, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *