Breaking News

तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 16.07.2025 की शाम थाना तिन्दवारी पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि काली जी रोड पीपल के पास एक व्यक्ति खडा हुआ है जिसके पास अवैध तमंचा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ
पकड़े गए अभियुक्त-
1पिंटू सबिता पुत्र सूरज प्रकाश निवासी बेंदा खास थाना तिन्दवारी जनपद बांदा के

विरुद्ध मु0अ0सं0- 158/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तिन्दवारी जनपद बांदा में अभियोग दर्ज किया गया है

पकड़ने वाली पुलिस टीम में
चौकी प्रभारी बेंदाघाट श्री कृष्ण प्रताप सिंह कां0 आसीन कुमार शामिल रहे

About NW-Editor

Check Also

बांदा में अपराधों पर कसा शिकंजा, योगी सरकार के कार्यकाल में आपराधिक मामलों में दर्ज हुई बड़ी गिरावट

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और कड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *