Breaking News

उत्साह व जनभागीदारी के साथ मनाया पंचायती राज दिवस

– जिले की सभी ग्राम पंचायतों में हुई ग्राम सभा बैठक
– ग्राम सभा बैठक में भाग लेते ग्रामीण।
फतेहपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सामुदायी आधारित गतिविधियों का संचालन महिला नेतृत्व संबंधी विकास के विषयों पर चर्चा, पंचायत उन्नति सूचकांक के अन्तर्गत पंचायतों द्वारा किये गये प्रदर्शन व प्रगति, सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण में प्रगति, स्वयं के राजस्व स्रोतों को बढ़ाने की चर्चा की गयी। शुक्रवार को पंचायतीराज दिवस के आयोजन के माध्यम से 73 वें संविधान संशोधन पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किये जाने तथा त्रिस्तरीय पंचायतों की ग्रामीण विकास में भूमिका को प्रभावी रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर विभिन्न सामुदायिक आधाारित गतिविधियां आयोजित करते हुए उत्साह पूर्व एवं जनभागीदारी के साथ पंचायतीराज दिवस मनाया गया।

About NW-Editor

Check Also

लद्दाख की मांगों पर फिर गरमाया माहौल, सोनम वांगचुक ने आंदोलन की दी चेतावनी

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ हुई बातचीत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *