Breaking News

सियासी घमासान तेज, सपा के ट्विटर हैंडल पर मुकदमा दर्ज

 

फतेहपुर। जिले में चल रहे सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल मीडिया सेल एसपी के खिलाफ मामला दर्ज होने से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। यह कार्रवाई पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की शिकायत पर की गई है। बीस अप्रैल को किए गए एक ट्वीट में धुन्नी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। ट्वीट में अवैध खनन से जुड़े मामलों के साथ-साथ कथित रूप से लूट के पैसे को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का दावा किया गया था। इसके अतिरिक्त उन पर अवैध कब्जों में संलिप्तता और आपराधिक तत्वों को संरक्षण देने जैसे आरोप भी लगाए गए। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 197, 353, 356 और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन धाराओं में मानहानि, भ्रामक जानकारी फैलाने, अफवाह फैलाने और आपराधिक षड्यंत्र जैसे आरोप शामिल हैं। विवाद उस समय और गहरा गया जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आर्यन चाय प्रकरण के बाद लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धुन्नी सिंह पर सीधे आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया। पुलिस के अनुसार यह मुकदमा सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

कड़क धूप में तरल पदार्थों का अधिक करें सेवन: डा. अनुराग

– हीटवेव के प्रकोप से बचाव हेतु जवानों को दी होम्योपैथिक दवा – ड्यूटी पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *