Breaking News

चौपाल में पीडीए समाज को एकजुट होने का आहवान

फतेहपुर। विधानसभा अयाह शाह में सेक्टर प्रभारी जय सिंह यादव के संयोजन में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने की और संचालन जिला सचिव अखिलेश सविता ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य संतोष द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, और विधानसभा प्रभारी रीता प्रजापति ने भाग लिया। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संघर्षों और संविधान में मिले ओबीसी, एससी, एसटी, और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में बात की। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा आरक्षण और संविधान को खत्म करने की कोशिशों की आलोचना की और लोगों से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए आवाहन किया। इस मौके पर मनोज सिंह यादव, अखिलेश सविता, संतोष द्विवेदी, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, डॉ. अमित पाल, दिनेश पाल बौरा, अजीत यादव, आशीष नामदेव, इंद्रराज पाल, फिरोज खान, महेश कोरी, नीरज पाल सहित कई सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, और गांव के लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *