Breaking News

श्री जयतु जगदीश महिला मण्डल द्वारा आयोजित के रंग रैनबो के संग’ कार्यक्रम किया गया

 

श्री जयतु जगदीश महिला मण्डल द्वारा सावन के अवसर पर ‘साथन के रंग रैनबो के संग’ कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन्स स्थित बन्धन गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी ने भगवान गणेश जी का पूजन व दीप प्रज्जवलन करके की। संख्या की अध्यक्षा सीमा गुप्ता, महामंत्राणी हेमा ओमर व कोषाध्यक्षा अर्चना गुप्ता ने महापौर प्रमिला पाण्डेय जी का स्वागत व अभिनन्दन पट्‌का व स्मृति चिन्ह भेंट करके किया। तत्पश्चात् महिला सदस्यों द्वारा अनेकता में एकता के संदेश के साथ विभिन्न प्रदेशों के आकर्षक परिचानों में प्रर्दशन व रैम्प वॉक की मनमोहक प्रस्तुति दी। रैम्प वॉक में मुख्यतः गुजराती, राजस्थानी, महाराष्ट्रियन, बंगाली, कश्मीरी, पंजाबी सहित विभिन्न राज्यों के परिधानों को दर्शाया गया। इसके बाद महिलाओं द्वारा डांसिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयतु जगदीश सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन कार्यक्रमों में संस्था की महिला सदस्यों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

 

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूर्व पूर्व मंत्री व विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार जी ने संख्या द्वारा (बेटी पढ़ाओ- बेटी बढ़ाओ) कार्यक्रम के अन्र्तगत देश में समाज व कानपुर का नाम रोशन करने वाली 12 वर्षीय सुश्री दैव्या गुप्ता (ध्रुपद गायक) को उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। महिला मण्डल के कोआर्डिनेटर राजेश कुमार गुप्ता व कृष्ण कुमार गुप्ता ने श्रीमती नीलिमा कटियार जी का स्वागत व सम्मान किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता व स्वागत संरक्षक मण्डल श्री जयतु जगदीश मण्डल सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष श्री सत्य नारायण गुप्ता, महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रेम सागर गुप्ता, जय नारायण गुप्ता, प्रचार मंत्री मयंक सक्सेना, अवधेश कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, हर्ष गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक महिला संस्थाओं की सदस्याओं ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में मीनाक्षी गुप्ता (एड०), रीता गुप्ता, सुनैना चौरसिया, अलका गुप्ता, ईश्वरी गुप्ता, अंजू गुप्ता, महिला संख्या की संरक्षिकाएं गीता गुप्ता व शशि गुप्ता सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

एक आंख फोड़ी है दूसरी भी फोड़ देंगे की धमकी पर वयक्ति को लोहे की रॉड से पीटकर हत्या

  कानपुर के कर्नलगंज में युवक की दिनदहाड़े लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *