Breaking News

बाढ़ राहत शिविर पहुंचे रेडक्रास चेयरमैन

– बाढ़ पीड़ितों के बीच सामग्री का किया वितरण
– बाढ़ पीड़ितों के बीच सामग्री का वितरण करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के नेतृत्व में बिंदकी तहसील के खांगल बाबा व महुवा बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर सेवाएं दी गई। डॉ अनुराग ने खांगल बाबा बाढ़ राहत शिविर में चिन्हित ऐसे 102 व महुवा बाढ़ राहत शिविर में जाड़े का पुरवा, सदनहा के 30 कुल 132 परिवार जो खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। उन्हें तिरपाल, बाल्टी, टीशर्ट, नहाने का साबुन, कपड़ा धुलने का साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश सहित बाढ़ की विभीषिका से होने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई। सभी बाढ़ पीड़ित डॉ अनुराग को स्नेह व आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर लेखपाल अभिमन्यु सिंह, ग्राम प्रधान अभयपुर रामदास निषाद, ओम नारायण प्रधान आशापुर सहित प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, वेदप्रकाश उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *