Breaking News

दस अक्टूबर को आएगी रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा

– यादव महासभा यूथ के जिलाध्यक्ष बने अंशू यादव
–  यूथ के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष अंशू यादव का स्वागत करते प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौधरी।
फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में आयोजित रेजांगला रज कलश यात्रा 13 अप्रैल को बिहार के छपरा से प्रारंभ हुई थी और 18 नवंबर को दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान वीरता और शौर्य के प्रतीक कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव (परमवीर चक्र विजेता) के नेतृत्व में यह यात्रा देशभर में संदेश दे रही है।
प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे यह कलश यात्रा कानपुर से होते हुए सैनिक गेस्ट हाउस उदय प्रताप डिग्री कॉलेज, लोधीगंज पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा कौशांबी व प्रयागराज की ओर रवाना होगी। यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगराम यादव और राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव भी शामिल रहेंगे। महासभा ने जिले के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरता का सम्मान करने की अपील की है। श्री यादव ने यह भी कहा कि रेजांगला रज कलश यात्रा किसी एक समाज की नहीं हैं। इसमें सर्वसमाज के लोग शामिल होकर पवित्र रज कलश यात्रा को सफल बनाने का कार्य करें यही सभी जनपदवासियों से अपील है। यूथ के जिलाध्यक्ष बने अंशू यादव के साथ यूथ कमेटी के लगभग एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों की घोषणा हुई। एसएन सिंह, सदाशिव गुप्ता, अमित पाल, संजय सिंह, धनंजय सिंह, शुगर रविंद्र, विनय यादव, प्रताप सिंह, अनुपम यादव, वीर सिंह यादव, स्वामी कार्तिक, धीर सिंह यादव, राहुल यादव, अरुण यादव, चरण सिंह, यशवंत सिंह, प्रशांत सिंह, उदय यादव, अनिल यादव, वीरेंद्र साहू, दिग्विजय यादव, देवेंद्र राज, नीरज यादव, शैलेन्द्र यादव बिन्दकी, अभिलाष मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

सीएम योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

– जिले की सीवर व पानी टंकी योजनाओं का उठाया मुद्दा – सीएम योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *