Breaking News

*मुंब्रा वासियों के लिए राहत की खबर: मोहर्रम और आशूरा के मद्देनज़र 25-26 जून का जल शटडाउन टल सकता है।*

*संवाददाता*
*सैयद समीर हुसैन*

मुंब्रा: मोहर्रम और यौम-ए-आशूरा के अवसर पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए AIMIM के मुंब्रा पैनल-26 के नगरसेवक एवं टीएमसी (ठाणे नगर निगम) गटनेता सैफ पठान ने ठाणे नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर 25 और 26 जून को प्रस्तावित नियमित जल शटडाउन को स्थगित करने की मांग की। सैफ पठान ने आयुक्त को बताया कि मोहर्रम और आशूरा के दौरान मुंब्रा में बड़ी संख्या में मजलिस, नियाज़ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे समय में पानी की आपूर्ति बंद होने से स्थानीय नागरिकों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम आयुक्त ने इस मांग की गंभीरता को देखते हुए आश्वासन दिया कि 25 और 26 जून का जल शटडाउन नहीं रखा जाएगा। इसके बजाय, यदि संभव हुआ तो यह शटडाउन 23 जून को किया जाएगा, ताकि मोहर्रम और आशूरा के दौरान नागरिकों को निर्बाध जलापूर्ति मिल सके। सैफ पठान ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए ठाणे नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि AIMIM हमेशा जनता के बुनियादी अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।

About NW-Editor

Check Also

मुंबई लोकल में सीट को लेकर झगड़ा, युवक के पेट में घोंपा चाकू; सहमे यात्री, मची अफरा-तफरी.

मुंबई: मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन ( Mumbai Local News ) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *