Breaking News

*मुंब्रा-शिलफाटा में पुराने गोदामों पर कार्रवाई रोकने की मांग, AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त और महापौर से की मुलाकात।*

*संवाददाता*
*सैयद समीर हुसैन*

*मुंब्रा* : AIMIM के मुंब्रा कॉर्पोरेटर एवं टीएमसी गटनेता सैफ पठान ने मुंब्रा शहर के उलेमा-ए-किराम के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ठाणे महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव और महापौर शर्मिला पिंपोलकर से मुलाकात कर मुंब्रा-शिलफाटा क्षेत्र में 25 से 30 वर्ष पुराने गोदामों पर बिना नोटिस दिए की जा रही कार्रवाई को तत्काल रोकने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए किसी भी प्रकार की कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने मांग की पहले प्रभावित लोगों को नोटिस जारी किया जाए, सर्वे कराया जाए, उनका पक्ष सुना जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन साबित होता है, तभी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद आयुक्त सौरभ राव और महापौर शर्मिला पिंपोलकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल चल रही कार्रवाई को रोकने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जाएगी। AIMIM पार्टी के नगरसेवक सैफ़ पठान ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों की रक्षा और न्याय के लिए आवाज़ उठाती रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में जमीयत-ए-उलेमा के हाफिज़ करम हुसैन, वाइस प्रेसिडेंट मौलाना अरशद कमाल, सरपरस्त हाफ़िज़ मोहम्मद अय्यूब, हाफ़ीज़ अज़मत, अकबर चाचा, निज़ाम सिद्दीकी, देवनाथ जायसवाल, अफज़ल खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

₹3300 करोड़ों की संपत्ति वाले भाजपा विधायक बने भिखारी: गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़कों पर मांगी मदद

मुंबई। घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक अनोखा वीडियो सामने आया है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *