Breaking News

सपाईयों ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मनाई जयंती

– उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
– पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति, सुविख्यात दार्शनिक एवं महान शिक्षाविद डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गई। सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित अर्पित किए तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन ़सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति थे। इसके अलावा वह महान शिक्षाविद व दार्शनिक भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होने अभूतपूर्व कार्य किए हैं जिसके चलते उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरी है। सपाईयों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। गोष्ठी को सपा जिलाध्यक्ष ने भी संबोधित कर सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख असोथर नंद किशोर पाल, महेन्द्र बहादुर सिंह बच्चा, हीरालाल साहू, डा. रामनरेश पटेल, राजबाबू यादव, कामता प्रसाद, पवन सविता, कमलेश वर्मा, रमन सविता सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *