Breaking News

सात दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण का हुआ समापन

– 44 लाभार्थियों को उपायुक्त ने वितरित किए प्रमाण पत्र व शील्ड
– प्रशिक्षण के समापन पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व शील्ड वितरित करते उपायुक्त।
फतेहपुर। जन शिक्षण संस्थान के कौशल प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को रोजगार कौशल बढ़ाने के लिए नंदी फाउंडेशन के सहयोग से महिन्द्रा प्राइज क्लासेज द्वारा सात दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण का आयोजन दो जून तक संस्थान सभागार में किया गया। लाभार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान उनके बाडी लैंगवेज, ड्रेसिंग सेंस, बायोडाटा बनाना, अपनी पर्सनालिटी डेवलेपमेन्ट के बारे में प्रशिक्षक ने विस्तार से बताया।
सभी 44 लाभार्थियों ने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। रोजगार कौशल प्रशिक्षण के अंतिम दिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त मुकेश कुमार ने प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, शील्ड व प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की। जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार गुप्ता ने लाभार्थियों को बीमा सखी योजना के बारे में बताया। लाभार्थियों को जुड़ने की अपील की। संस्थान के निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने लाभार्थियों को अपने प्रशिक्षण को सही उपयोग कर रोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही साथ लाभार्थियों से प्रशिक्षण का फीडबैक भी लिया। प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को अपने नए उद्यम हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे मंे भी विस्तार से बताया गया। संचालन में कार्यक्रम अधिकारी अनुज श्रीवास्तव, सहायक कार्यक्रम अधिकारी दीक्षा पाण्डेय, अराधना यादव, साजिया अहमद, पूजा देवी, लक्ष्मीकांत, सपना सिंह के साथ सभी प्रशिक्षक व प्रशिक्षिका का विशेष सहयोग रहा।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *