सीएम योगी का शिक्षामित्रों ने मनाया जन्मदिन

– तांबेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को बांटे फल व मिष्ठान
– मंदिर में श्रद्धालुओं को फल व मिष्ठान वितरित करते शिक्षामित्र।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सिद्धपीठ बाबा तांबेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। शिक्षामित्रों ने राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के बीच फल एवं मिष्ठान वितरित कर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के हितों को लेकर भी सरकार सकारात्मक कदम उठा रही है और भविष्य में भी संगठन को सरकार से बड़ी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं दीर्घ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष मीनू सिंह, जिला संयुक्त मंत्री ओम पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष असोथर अखिलेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष मलवां विशाल शुक्ला, छोटेलाल पटेल, अमित पाण्डेय, अन्नपूर्णा, मनोज यादव, अतर सिंह, योगेश पटेल, अनुभव तिवारी, महेंद्र उत्तम, सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पौधरोपण के साथ जल संरक्षण का दिया संदेश

– रेडक्रास सोसाइटी ने कंपोजिट विद्यालय बक्सपुर में रोपे पौधे – कंपोजिट विद्यालय बक्सपुर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *