Breaking News

सोते युवक का क्लीनिक में हुआ खौफनाक कत्ल

 

उत्तर प्रदेश के बारांबाकी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बाराबंकी जिले में मसौली थाना क्षेत्र के डाडियामऊ गांव में शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक निजी क्लीनिक पर सो रहे युवक की निर्मम हत्या कर दी. रविवार सुबह युवक की हत्या की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया.मृतक की पहचान 24 वर्षीय सत्येंद्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि मृतक युवक पिछले एक साल से मलौली गांव के पास अपना निजी क्लीनिक चला रहा था. परिवार वालों ने बताया कि सत्येंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. उसके दो छोटे भाई ओमकार और देवेश के साथ-साथ तीन बहनें भी हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन अभी अविवाहित है. मृतक की मां ने पुरानी जमीन रंजिश का हवाला देते हुए गांव के ही कुछ लोगों संतलाल, किशोर, राजेंद्र प्रसाद और लाल बहादुर पर सत्येंद्र की हत्या करने का संदेह जताया है.

बताया जा रहा है कि है कुछ दिन पहले जमीन को लेकर विवाद और मारपीट भी हुई थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी के खिलाफ स्पष्ट रूप से कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है. वहीं मसौली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा.

About NW-Editor

Check Also

‘अब पर्ची से बनने लगे पदाधिकारी’, UP BJP अध्यक्ष नियुक्ति पर इमरान प्रतापगढ़ी का तंज

बाराबंकी: राज्यसभा सदस्य और ख्यातिलब्ध शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा संगठन और सरकार पर तंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *