Breaking News

तेजस्वी का बड़ा वादा: बोले- 20 महीने दो, युवाओं का कर्ज होगा ब्याजमुक्त; रामपुर में अनंत सिंह की रैली में टूटा मंच

 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया, हमारी सरकार बनेगी तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। पटना में तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए, हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी।’ इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

UAE में कर्नाटक के व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, शव के किए 9 टुकड़े: दो बैग में भरकर कार में छिपाया; पत्नी और बेटा लापता

शारजाह। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में कर्नाटक के उडुपी जिले के रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *