Breaking News

तमंचा लेकर घूम रहे अभियुक्त को थाना बबेरू पुलिस ने पकड़ा

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 23.06.2025 को देर रात्रि थाना बबेरु पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचा के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को वंशीपुरवा मोड़ ग्राम हरदौली से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है ।

पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम सिरताज पुत्र मुमताज खाँ निवासी हरदौली थाना बबेरु जनपद बांदा बताया है

अभियुक्त सिरताज का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 123/22 धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधि0 व 11(1)ए पशु क्रूरता अधि0 थाना बबेरु जनपद बांदा ।
2. मु0अ0सं0 217/22 धारा 3(1) समाजविरोधी क्रियाकलाप अधि0 थाना बबेरु जनपद बांदा ।
3. मु0अ0सं0 224/21 धारा 120 बी/307 भादवि व 3/5/8 गौ वध निवारण अधि0 थाना बबेरु जनपद बांदा ।
पकड़ने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक श्री सैफ अहमद अंसारी कां0 नकुल राय शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *