ललितपुर: उत्तर प्रदेश से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक सुंदर साली का अपने जीजा पर ही दिल आ गया. फिर प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वह भूल गई कि उसकी शादी को हुए 1 माह भी नहीं हुआ है. यहां तक कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि उसकी बहन का सुहाग है. दोनों ने हद तो तब पार कर दी जब एक साथ रहने के लिए घर से ही रफूचक्कर हो गए. मामला जब थाने में पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई. आइए जानते हैं पूरा मामला… ललितपुर जनपद के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सफरयाना गांव से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जीजा-साली का रिश्ता हंसी मजाक से बंधा होता है. मगर, कभी-कभी इस रिश्ते में कब सीमाएं लांघ दी जाती हैं पता नहीं चलता. यहां एक नई-नवेली दुल्हन शादी के महज एक महीने बाद अपने रिश्ते के जीजा के साथ फरार हो गई. बताया जा रहा है कि फरार होने से पहले वह घर में रखा कीमती जेवर और नगदी भी अपने साथ ले गई.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करीब एक महीने पहले की थी. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक युवती ने घर से फरार होकर सभी को चौंका दिया. जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि वह अपने रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक के साथ भाग गई है. युवक और युवती दोनों एक ही विशेष समुदाय से संबंधित बताए जा रहे हैं. घटना 10 जुलाई की रात की बताई जा रही है, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे. सुबह उठने पर जब दुल्हन घर में नहीं दिखी तो हड़कंप मच गया. परिजन पहले खुद स्तर पर खोजबीन करते रहे, लेकिन जब कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने कोतवाली तालबेहट में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. संबंधित युवक के घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह भी वहां से गायब मिला. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच पहले से ही नजदीकियां थीं, लेकिन किसी को इस हद तक जाने की उम्मीद नहीं थी. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोनों की तलाश जारी है. यह मामला न सिर्फ सामाजिक बल्कि पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला रहा है.