Breaking News

थाना रुपईडीहापुलिस व एस एस बी की संयुक्त टीम ने1 किलो 126 ग्राम नाजायज चरस(अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.5 करोड़) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
दिनांक 30.07.2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान नेपालगंज रेलवे स्टेशन से नेपाल बार्डर की तरफ जाने वाले रास्ते पिलर संख्या 651/2 के पास से एक सदिंग्ध व्यक्ति को रोका गया जिसकी पहचान चित्र बहादुर शाही पुत्र लाल बहादुर शाही उम्र करीब 23 वर्ष निवासी जुनीचांदे गांव पालिका वार्ड नं0 06 जाजरकोट राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 126 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 200/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

About NW-Editor

Check Also

बहराइच में ‘राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान-3.0’ शुरू, लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण पर जोर

बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच विनोद कुमार यादव ने बताया कि 01 अगस्त, 2026 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *