Breaking News

“पूरा परिवार बना गैंगस्टर! चीन में एक ही परिवार के 11 लोगों को मौत की सजा, जुर्म की दास्तां हिला देगी”

चीन की एक अदालत ने एक परिवार के 11 लोगों को एक साथ सजा-ए- मौत सुनाई है। खबरों के अनुसार ये पूरा परिवार एक आपराधिक गिरोह चलाता था और मर्डर से लेकर धोखाधड़ी, देह व्यापार और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कई संगीन अपराधों में लिप्त था। पूरा परिवार मिलकर ये काम करता था। अदालत के एक बयान के अनुसार, वानझोउ इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने म्यांमार के कोक्कांग स्थित एक प्रभावशाली परिवार के सभी सदस्यों मिंग गुओपिंग, मिंग झेनझेन और झोउ वेइचांग समेत आठ अन्य को मौत की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने पांच अन्य लोगों को दो साल के लिए निलंबित मौत की सजा भी सुनाई, जबकि 12 अन्य अभियुक्तों को पांच से 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

About SaniyaFTP

Check Also

न्यूयॉर्क सबवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: भारतीय मूल की युवती समेत दो दोस्तों की ट्रेन से कटकर मौत

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक दर्दनाक सबवे हादसे में भारतीय मूल की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *