कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के चार दिन बाद शुक्रवार को बंगाल को भाजपा का पहला मुख्यमंत्री मिल जाएगा। गृह मंत्री व पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह की उपस्थिति में दोपहर तीन बजे से कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में नेता यानी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शाह नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे। बीजेपी बंगाल की कमान किसको सौंपने जा रही है, इससे जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ…
बंगालवासियों को नमन करता हूं
गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद एक्स पर लिखा, “बंगाल ने भाजपा को जो अपार स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया, उसके लिए मैं बंगालवासियों को नमन करता हूं।”
कोलकाता पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंच गए हैं। वे आज शाम होने वाली विधायक दल की बैठक में शिरकत करेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद अमित शाह ने पहले दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना की।
सुवेंदु अधिकारी के साथ होटल पहुंचे
कोलकाता के एक होटल में होने वाली भाजपा की अहम बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। खास बात ये है कि अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी एक ही गाड़ी से होटल पहुंचे।
शपथ ग्रहण की तैयारी
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल यानी 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बीजेपी ने शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
9 मई को होगा शपथ ग्रहण
कल यानी 09 मई, दिन शनिवार को कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन नई सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से होगा।
सुवेंदु अधिकारी का सीएम बनना तय
मुख्यमंत्री पद की रेस में 2021 में नंदीग्राम के बाद इस बार के चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके घर भवानीपुर में हराने वाले निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे है। उनका मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
दोपहर दो बजे विधायक दल की बैठक
आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। केंद्रीय गृ हमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक में मौजूद रहेंगे। आज कोलकाता में दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।
News Wani
