Breaking News

एंबुलेस के ईएमटी, चालकों को दिया प्रशिक्षण

– जिला अस्पताल में ईएमटी, चालकों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।
फतेहपुर। प्रदेश सरकार की संचालित सरकारी 108 व 102 एंबुलेंस का संचालन कर रही ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से प्रशिक्षण कराया जा रहा है। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी को लखनऊ से आए ट्रेनर रोहित चंद्रा ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर देने का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण जिला अस्पताल में दिया गया।
जिले में 108 की 33 व 102 की 35 कुल 68 सरकारी एंबुलेंस चल रही है। इन सभी एंबुलेंस पर प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात है। हर ईएमटी व चालकों को हर तीसरे महीने रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जाती है ताकि स्वास्थ्य सेवाओं केे बेहतर बनाया जा सके। जिला अस्पताल पर सात दिवस तक ईएमटी व चालकों को लखनऊ से आए ट्रेनर रोहित चंद्रा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा। एक दिन में 10 से 15 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ईएमटी को मरीजों के उपचार और दवाओं एवं एंबुलेंस उपस्थित उपकरण के बारे में जानकारी दी। चालकों को रोड सेफ्टी के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी एंबुलेंस प्रभारी शोएब. रीतेश समेत एंबुलेंस कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *