Breaking News

स्व०हरिओम बाल्मीकि की कैंसर पीड़ित बहन का शुरू हुआ उपचार

-राहुल के निर्देश पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा लेकर पहुंचे लखनऊ
फतेहपुर।    पिछले दिनों तुराब अली के पुरवा निवाशी हरिओम बाल्मीकि की रायबरेली में हत्या होने के उपरांत  मृतक के घर पहुंचे राहुल गांधी ने मृतक की कैंसर से पीड़ित बहन सुमन सागर का स्वयं उपचार कराने का वादा किया था। आज उसी क्रम में राहुल गांधी के निर्देशानुसार कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा व जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी पीड़ित सुमन सागर को साथ लेकर कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ पहुंचे जहां डाक्टरों ने आवश्यक जांच कर उपचार शुरू कर दिया। उक्त संबंध में शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित के उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी साथ ही सक्षम डाक्टरों से परामर्श भी किया जा रहा है अतः जहां भी आवश्यक होगा वहां लेकर जाया जाएगा। अभी डाक्टरों ने जांच कराया है जिसकी रिपोर्ट एक हफ्ते बाद मिलेगी जिसके अनुसार आगे का उपचार किया जाएगा इसके अतिरिक्त जो भी आवश्यक होगा उसकी पूर्ति की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *